फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: गुरूजी की आज्ञा पर राम ने तोड़ा धनुष

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

घनसाली (टिहरी)। बूढ़ाकेदार में आयोजित रामलीला के पांचवें दिन धनुष यज्ञ, लक्ष्मण, परशुराम संवाद, राम, सीता विवाह लीला का मंचन किया गया। रामलीला में राजा जनक की ओर से धनुष यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न देशों के राजा हिस्सा लेते हैं। सभी राजा धनुष को हिला तक नहीं कर पाते हैं। भगवान श्री राम गुरुजी की आज्ञा पर धनुष को तोड़ देते हैं। भगवान श्री राम के द्वारा धनुष का खंडन करते ही देवताओं ने पुष्प वर्षा के के साथ अभिनंदन किया। धनुष तोड़ने के बाद सीता ने भगवान राम के गले में जयमाला डाल दी। रामलीला में राम, लक्ष्मण, सीता, रावण सहित सभी पात्रों का अभिनय युवतियां कर रही हैं। मौके पर प्रधान सनोप सिंह राणा, भूपेंद्र सिंह नेगी, हिम्मत सिंह रौतेला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें