फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा देने अब नहीं जाना पड़ेगा दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंडोलाखाल ब्लॉक के श्री चंद्रबदनी पब्लिक स्कूल पुजार गांव में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को अब 12वीं बोर्ड परीक्षा देने के लिए श्रीनगर, देहरादून या नई टिहरी का रुख नहीं करना पड़ेगा। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजूकेशन (सीबीएसई) से स्कूल को 12वीं की मान्यता मिल गई है। विद्यालय को मान्यता मिलने से छात्र-छात्राएं और अभिभावक खासे उत्साहित हैं। ब्लॉक सूरज पाठक ने बताया कि इससे क्षेत्र के लोगों का पलायन रुकेगा। जाखणीधार ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी ने कहा कि अब क्षेत्र के बच्चों का अंग्रेजी मीडियम पढ़ाई का सपना गांव में रहकर ही साकार हो जाएगा। प्रधानाचार्य मनोज शर्मा ने बताया कि हाल ही में विद्यालय को 10वीं कक्षा के परिणामों के आधार पर ए ग्रेड मिला है। सुरेंद्र दत्त सेमल्टी, सतीश पंवार, नरेंद्र पंवार, बीना भट्ट, जयपाल, योगिता चौहान, ममता सेमल्टी, शिव प्रसाद भट्ट, एसपी बडोनी, गोविंद स्वरूप ने स्कूल को 12वीं की मान्यता मिलने पर खुशी जाहिर की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें