फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: नई कार्यकारिणी गठित, भंडारी बने अध्यक्ष

Tue, 26 May 2026 06:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। आयुर्वेद विभाग के जिला स्तरीय चतुर्थ श्रेणी कर्मियों का बरात घर में दिवार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया। अधिवेशन में कर्मियों की लंबित समस्याओं पर चर्चा की गई। सरकार से वेतन विसंगतियों का निस्तारण करने और पदोन्नति सूची जल्द जारी करने की मांग की गई। मुख्य अतिथि अपर जिला आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी डॉ वंदना डंगवाल ने संगठन पदाधिकारियों को जिला स्तर की समस्याओं का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। द्वितीय सत्र में जिले की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें सर्व सम्मति से शंभू सिंह भंडारी को अध्यक्ष, शरद सिंह उपाध्यक्ष, आदित्य नेगी सचिव, भगवान सिंह पुंडीर कोषाध्यक्ष चुने गए। बाद में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। इस मौके पर डॉ. मीनाक्षी किथोरिया, राजेंद्र प्रसाद पंत, दुर्गा प्रसाद, दीपेंद्र गोदियाल, नंदकिशोर तिवारी, डीडी जोशी, चंद्रशेखर व्यास, राजेंद्र सिंह रावत, अखिलेश राणा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें