फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल वेदर रोड परियोजना के निर्माण कार्य में लगे एक नेपाली मजदूर ने कंडीसौड़ के निकट जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

शनिवार सुबह आठ बजे के करीब नेपाली मजदूर जंग बहादुर (21) पुत्र सनबुड़ा निवासी लुमरी गांव पालिका वार्ड नंबर-7 तहसील लिबांग नेपाल अपने दो साथियों के साथ जंगल में लकड़ी बीनने गया था। इस दौरान वह अलग-अलग दिशा की ओर चले गए। काफी देर बाद जब साथी मजदूर नहीं लौटा, तो लकड़ी बीनने गए अन्य दो साथियों ने उसकी खोज शुरू की। कुछ दूरी पर ही जंग बहादुर एक पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला। मजदूरों से मिली सूचना पर ठेकेदार संतोष ने राजस्व उपनिरीक्षक को घटना की जानकारी दी। उसके बाद रजिस्ट्रार कानून-गो गंगा प्रसाद पेटवाल, राजस्व उप निरीक्षक सुरेंद्र रावत, रविंद्र, होमगार्ड प्रीतम, रोशन भट्ट, मनोहर रतूड़ी और भरत लाल ने घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मृतक अन्य साथियों के साथ ऋषिकेश-गंगोत्री हाइवे पर एक कंपनी में ग्रुप ठेकेदार के अंडर मजदूरी कर रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें