फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: सुरकंडा देवी मंदिर में नवजोत सिद्धू ने लगाया ध्यान

Thu, 04 Jun 2026 07:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने सुरकंडा मंदिर पहुुंचकर पूजा-अर्चना की। वह पिछले चार दिनों से लगातार पूजा-अर्चना व ध्यान-साधना करते रहे। मंदिर समिति के अध्यक्ष जीत सिंह नेगी ने बताया कि पहले दिन वह कद्दूखाल से सुरकंडा देवी मंदिर तक पैदल ही आए। उस दिन मौसम खराब होने से रोपवे का संचालन नहीं हो पा रहा था। अगले दिन से वह रोपवे से शाम के समय मंदिर पहुंचे। उनके साथ न कोई लाव लस्कर और न कोई विशेष सुरक्षा दस्ता था। मंदिर समिति के प्रबंधक रघुभाई जड़धारी ने बताया कि उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना करने के अलावा कुछ समय मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ भी बिताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें