श्री गंगा भागीरथी बोट यूनियन की बैठक में समस्याओं के समाधान को जोर दिया गया। कहा कि कोविड के कारण पर्यटन व्यवसाय प्रभावित हुआ है, लेकिन सरकार ने बोट व्यवसायों को जो राहत दी है, उससे बोट संचालकों को भी लाभ मिलेगा। बैठक में सर्वसम्मति से बोट यूनियन की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए नरेंद्र रावत को अध्यक्ष चुना गया।
चुनाव निर्वाचन अधिकारी दिनेश पंवार, बिजेंद्र रावत, शीशपाल की रेखदेख में बोट यूनियन की बैठक हुई, जिसमें गब्बर सिंह पंवार उपाध्यक्ष, जितेंद्र नेगी सचिव, अजयपाल राणा कोषाध्यक्ष, सुरेंद्र नेगी सलाहकार, प्रवीन सिंह सह सचिव, लोकमान राव सह कोषाध्यक्ष, कुलदीप पंवार संरक्षक, लखबीर चौहान कार्यकारी अध्यक्ष, प्रमोद नेगी मीडिया प्रभारी बनाए गए। इनके साथ ही अनूप पंवार, वीरेंद्र नेगी, गिरीश भंडारी, मनीष नेगी, प्रमोद शाह, अजय बहुगुणा, शीशपाल कठैत, प्रदीप भंडारी, विवेक पंवार, आशीष रावत को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने यूनियन की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुटता के साथ काम करने का संकल्प लिया। इस मौके पर अमित राणा, शैलेंद्र, मनीष रावत, मनोज, प्रवीन, जयवीर, सौरभ, आशीष, मनोज, प्रदीप, जगदीप, नीरज, राहुल, कमल, नत्थी, गोविंद और प्रमोद आदि मौजूद थे।