जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय (बेसिक) में स्थित स्व. कृष्ण सिंह नेगी सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में डीईओ (बेसिक) सुदर्शन सिंह बिष्ट और प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह नेगी ने मेरी कविताएं मेरा मन का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्कूल सुरसिंह धार में कार्यरत प्रधानाध्यापिका शिक्षिका हेमलता बहुगुणा का कविता संग्रह छात्र-छात्राओं और समाज के लिए प्रेरणादायी है। इस मौके पर जिला प्रवक्ता टीटी राणा, जाखणीधार ब्लाक अध्यक्ष विजेंद्र पंवार, गौतम भट्ट, अजयवीर रमोला, गिरिराज चौहान, रोशन लाल शाह, प्रमोद बहुगुणा, अनिल नेगी, उत्तम रावत, विजय जोशी, रविंद्र खाती और उत्तम तोपवाल आदि मौजूद थे। संवाद