भातखंडे संगीत विद्यापीठ लखनऊ की वार्षिक परीक्षा में शामिल होने के लिए जिन छात्रों ने विवेक मेमोरियल सुरगंगा संगीत विद्यालय बौराड़ी केंद्र से आवेदन किया है, उनकी संस्थागत और व्यक्तिगत वार्षिक परीक्षा 18 से 28 दिसंबर तक बौराड़ी केंद्र पर आयोजित की जाएगी।
यह जानकारी देते हुए केंद्र प्रभारी डॉ. विकास फोंदणी ने सभी परीक्षार्थियों से प्रवेश पत्र के साथ निर्धारित समय पर परीक्षा में शामिल होने को कहा है।