फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: विधायक विक्रम सिंह ने किया रामलीला मंच का उद्घाटन

Fri, 27 Oct 2023 05:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर ब्लाॅक में ओण पट्टी के रमोलगांव में श्रीराम की पूजा के साथ रामलीला मंचन शुरू हो गया है। मुख्य अतिथि प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने रमोलगांव में तीन लाख रुपये की विधायक निधि से निर्मित रामलीला मंच का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम हमारे लिए सदैव पूजनीय और अनुकरणीय रहेंगे। रामलीला मंचन के पहले दिन श्रवण लीला, कैलाश पर्वत पर तपस्या और श्रीराम जन्म का मंचन किया गया। श्रवण लीला के दौरान राजा दशरथ के तीर का शिकार हुए श्रवण कुमार के वृद्ध माता-पिता की ओर से राजा दशरथ को श्राप देने का मंचन किया गया। इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष संजय रमोला, कोषाध्यक्ष राजमोहन रावत, संचालक आशाराम भट्ट, प्रधान पृथ्वीचंद रमोला और बालम थलवाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें