फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: विधायक किशोर ने किया कांवड़ यात्रियों का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

नई टिहरी। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने विधानसभा क्षेत्र के प्रवेश द्वार ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे के नागणी में कांवड़ यात्रियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पवित्र सावन मास में कांवड़ यात्री गंगोत्री सहित विभिन्न स्थानों से गंगाजल लेकर शिवालयों में अर्पित करते हैं।
विज्ञापन

रविवार को विधायक ने कहा कि जितने भी सनातन धर्म में मां गंगा और हिमालय में विश्वास रखने वाले लोग हैं, उनके सामने हिमालय के प्रबंधन की बड़ी चुनौती है। विधायक ने यात्रियों को भोजन भी परोसा और शुभकामना देकर गंतव्य को रवाना किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुशील चंद्र बहुगुणा, डाॅ. दिवाकर पैन्यूली, ललित सुयाल, अनुज डबराल,नरेंद्र पंवार, विनोद सुयाल, नरेंद्र, आंनद आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें