प्रतापनगर के ओखलाखाल में ब्लॉक प्रमुख प्रदीप रमोला ने किया बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्रों का स?
- फोटो : NEW TEHRI
हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं का इंटर कॉलेज ओखलाखाल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। रैका पट्टी के ओखलाखाल, गालुडधार, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छेरपधार, झिंवाली भैंगा से वर्ष 2020-21 में हाईस्कूल बौर इंटर बोर्ड में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 32 छात्र-छात्राओं को ब्लॉक प्रमुख प्रदीप चंद रमोला की ओर से सम्मानित किया गया। उन्होंने मेधावी छात्रों को करियर बनाने के लिए फैसले चुनाव करने की नसीहत दी। खासतौर पर कक्षा 11 और 12 में लक्ष्य निर्धारित करना अहम होता है। इस तरह के सम्मान समारोह से बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इस मौके पर प्रधानाचार्य हर्षमणि जोशी, शिव सिंह बिष्ट, राहुल राणा, दीपक पंवार, शूरवीर पंवार, प्रदीप रावत, अर्जुन दास उपस्थित रहे।