फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महर और डंगवाल प्रदेश सचिव मनोनीत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापनगर के बीडीसी सदस्य धीरेंद्र महर व कोर्दी गांव निवासी छप्पन डंगवाल को कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। कांग्रेस कमेटी अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष संजय डोभाल ने यह जानकारी दी है। उन्होंने नवनियुक्त प्रदेश सचिव से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और नए लोगों को पार्टी संगठन से जोड़ने को कहा है। इधर, प्रतापनगर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष सब्बल सिंह राणा ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विक्रम सिंह थलवाल को ब्लॉक उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रवीण पंवार, मनभावन बगियाल, जसवीर कंडियाल, दयाल सिंह सजवाण, राजेश रावत ने कहा कि थलवाल को ब्लॉक उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने से पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें