फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरवाल गांव के जंगल में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापनगर ब्लाक में उपली रमोली के हेरवालगांव में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बौराड़ी भेज दिया। घटना का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। मृतका की दो साल पहले ही शादी हुई थी। उसकी चार माह की एक बेटी है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष महीपाल सिंह रावत ने बताया कि हेरवालगांव निवासी ममराज सिंह की पत्नी संगीता देवी (26) बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे घास लेने जंगल गई थी। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो ससुरालियों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान जंगल से घास लेकर घर लौट रही घेड़पुर की महिलाओं ने बताया कि जंगल में एक महिला फंदे से लटकी हुई है। महिला की तलाश में जुटे ग्रामीण जंगल गए वहां विवाहिता पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकी मिली। ग्राम प्रहरी ने पुलिस को घटना की सूचना दी। उसके बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने शव नीचे उतारा और रात को ही सीएचसी चौंड पहुंचाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार सुबह तहसीलदार राजेंद्र सिंह गुनसोला की मौजूदगी में शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बौराड़ी भेजा गया। अभी घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। मृतका के मायके धौंत्री के ग्राम कुमारकोट में सूचना दे दी गई है। अभी तक मायके पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें