फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग को भगा ले जाने का आरोपी युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली क्षेत्र से एक नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। नाबालिग के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। घनसाली थानाध्यक्ष कुलदीप शाह ने बताया कि एक मार्च को नाबालिग के पिता ने तहरीर दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि देहरादून दूधली निवासी रवि चौहान उनकी बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बीते दिन रवि और नाबालिग को नेपाली फार्म रायवाला से बरामद किया गया। नाबालिग के बयान के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी युवक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें