फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर वर्ग की सहभागिता से समाप्त होगा कुपोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत जौनपुर बाल विकास विभाग की ओर से पोषण रथ यात्रा निकाली गई। इस दौरान ग्रामीणों को टीकाकरण, पौष्टिक अनाज और स्वच्छता की जानकारी दी गई। ब्लाक मुख्यालय थत्यूड़ में आयोजित गोष्ठी में पोषण नोडल अधिकारी शिक्षक विनोद सेमवाल ने बताया कि देश में छह वर्ष से कम आयु के 19 लाख से ज्यादा बच्चे कुपोषण के शिकार हैं। समाज के हर वर्ग की सहभागिता से ही 2022 तक देश को कुपोषण से मुक्त किया जा सकता है। इस मौके पर सुपरवाइजर शैला सेमवाल, प्रधान प्रीति सजवाण, आशा वर्कर चंद्रकला, सुनीता, सरस्वती, कामिनी, ममता, बामदेई मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें