फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: गुरिल्लाओं का सत्यापन कर एसएसबी में करें समायोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

घनसाली (टिहरी)। भारी बारिश के बीच बुधवार को गुरिल्ला जनजागरण रथ यात्रा घनसाली पहुंची। बेलेश्वर महादेव चमियाला मंदिर में पूजा अर्चना के बाद उन्होंने गैस गोदाम घनसाली पहुंचने पर सभा की। मांग के संबंध में एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

गुरिल्ला संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी ने कहा कि उत्तराखंड में नेपाल सीमा पर घुसपैठ की संभावना है। ऐसे में गुरिल्लाओं को देश की सीमा की खुफिया निगरानी के लिए उपयोग किया जाना चाहिए। सत्यापन से वंचित गुरिल्लाओं का सत्यापन करने, पेंशन की सुविधा देने की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दिनेश गैरोला, अरविंद रावत,महाबीर रावत, राजेंद्र डोभाल सूरज सिंह, प्रेम सिंह, मंत्री प्रसाद जोशी,सुबोधा देवी,रूकमणी देवी,राम प्यारी, सबली देवी उपस्थित रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें