फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: टिहरी झील में महासीर मछली का संचय किया

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। टिहरी बांध की झील में एंग्लिंग पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मत्स्य पालन विभाग ने यहां कोटी कॉलोनी के पास जलाशय में महासीर मछली का संचय किया। यह जानकारी देते हुए मत्स्य सहायक निदेशक गरिमा मिश्रा ने कहा कि टिहरी बांध की झील पर्यटन के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण साबित हो रही है। टिहरी बांध की झील में महासीर मछली पाई जाती है, जो एंग्लिंग की दृष्टी से काफी महत्वपूर्ण है। अभी यह प्रजाति काफी संकटग्रस्त मछलियों की श्रेणी में है। झील में महासीर प्रजाति का संरक्षण कर एंग्लिंग पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए टिहरी बांध की झील में डीसीएफआर भीमताल में उत्पादित महासीर मछली की सफल रैंचिंग की गई। इस मौके पर कोटी कॉलोनी व्यापार मंडल अध्यक्ष कुलदीप पंवार, आचार्य मेघराज चौहान, मत्स्य निरीक्षक आमोद नौटियाल और पुष्कर सिंह नयाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें