लंबगांव की बागी गांव निवासी कुट्टी रावत बगियाल ने उत्तीर्ण की यूजीसी नेट की परीक्षा।
- फोटो : NEW TEHRI
प्रतापनगर ब्लॉक के रौणद रमोली के बागी गांव निवासी कुट्टी रावत बगियाल ने भूगोल विषय से यूजीसी नेट की परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कुट्टी भविष्य में आईएएस बनना चाहती है। राजकीय महाविद्यालय लंबगांव से वर्ष 2016 में बीए, 2018 में अंग्रेजी विषय से एमए और इसी सत्र में भूगोल से एमए किया। कुट्टी के पिता ममराज रावत किसान है और मां विमला देवी गृहणी है। पति दीपक बगियाल सामाजिक कार्यकर्ता है। वह आईएएस बनना चाहती है।