ग्राम पंचायत आबकी के बागी स्टेडियम में शुक्रवार से कोटेश्वर क्लब की पहल पर क्रिकेट मैच शुरू हो गया। उद्घाटन मैच में कुडी की टीम विजयी रही। उद्घाटन मैच भदूरा पट्टी के कुडी और आरगढ़ पट्टी के घैरका टीम के बीच खेला गया।
कुडी की टीम ने टॉस जीतकर पहली बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 151 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने के लिए मैदान उतरी घैरका की टीम ने स्कोर का पीछा करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 150 रन ही बना पाई। घैरका की टीम से नवीन ने शानदार पारी खेलते हुए 68 रन बनाकर मैन आफ द मैच रहे। इससे पहले मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्मला रावत और ग्राम प्रधान शिवराज रमोला ने संयुक्त रूप से मैच की शुरूआत की। बीडीसी सदस्य रावत ने आयोजक कोटेश्वर क्लब की ओर से से क्रिकेट किट भेंट की। इस मौके पर आयोजक समिति के अध्यक्ष दीपक रावत, विकास रावत, अनीष, विपिन, उमेश पोखरियाल आदि मौजूद रहे।