फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: बंदरों-सुअरों से निजात न दिलाने पर किसान सभा ने जताया आक्रोश

Mon, 11 May 2026 07:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। थौलधार ब्लॉक के सिलाउप्पू में किसान सभा ने बंदरों और सुअरों के उत्पात से निजात न दिलाने पर आक्रोश जताया है। उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी को ज्ञापन भेजकर शीघ्र जंगली जानवरों को पकड़ने की मांग की। सिलाउप्पू किसान कमेटी की अध्यक्ष प्रभा जुयाल और उर्मिला देवी ने बताया ग्रामीणों की ओर से गत 14 नवंबर और 17 दिसंबर 2025 को जिलाधिकारी और डीएफओ को ज्ञापन दिया गया जिसमें बंदरों और सुअरों से काश्तकारों को निजात दिलाने की मांग उठाई थी लेकिन 5 माह व्यतीत होने के बाद भी प्रशासन ओर से किसी प्रकार कोई कार्यवाही नहीं की है। ज्ञापन पर उर्मिला जुयाल, रजनी देवी, अशरूफी देवी, विमला देवी, दिला देवी, प्रभा देवी, चतरा देवी, गोदाबंरी देवी, सुलोचना, लक्ष्मी सेमवाल कृष्णा देवी, लक्ष्मी देवी के हस्ताक्षर हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें