फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: किसान सभा और सीटू ने उठाई मनरेगा बहाली की मांग

Fri, 16 Jan 2026 07:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
टिहरी जिले के किरगणी गांव में मनरेगा का नाम बदलने का विरोध करते किसान सभा के सदस्य। जागरुक पाठक
विज्ञापन
नई टिहरी। संयुक्त किसान मोर्चा और केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर किसान सभा व सीटू की टिहरी शाखा ने किरगणी, बौसाड़ी, बूढ़ाकेदार और घोड़पुर में मनरेगा बहाली की मांग पर प्रतिरोध दिवस मनाया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किरगणी में जिला सचिव कृपाल सिंह कठैत, बौसाड़ी में कामरेड गुलाब सिंह कठैत, बूढ़ाकेदार में सीटू जिलाध्यक्ष विशाल सिंह राणा और घोड़पुर में किसान सभा जिलाध्यक्ष जबर सिंह नेगी के नेतृत्व में प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारियों ने मनरेगा बहाली, बीवीजी रामजी को वापस लेने, किसान विरोधी बीज बिल 2025, जनविरोधी बिजली बिल निरस्त करने, 29 श्रम कानूनों की बहाली और किसानों के उत्पादों की खरीद की गारंटी की मांग की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश के किसान, मजदूर, खेतिहर मजदूर और मेहनतकश जनता के संघर्षों के बदौलत हासिल रोजगार और अधिकारों पर लगातार हमलावर है। इस दौरान कृष्णा कैठत, गीता कठैत, लक्ष्मी देवी, कुटुमा देवी, ऊषा, चंद्रभागा, शिवानी, बिक्रा देवी, सुंदरी देवी, कमला देवी, विमला देवी, सरिता देवी, मनीषा, चिंतामणी थपलियाल, श्रीपाल सिंह चौहान, मंगल सिंह कठैत, गुलाब सिंह, मातबर सिंह, राकेश, सफर सिंह नेगी, इसरार अहमद फारूखी, सुमेर सिंह रावत, किशन सिंह, गबर सिंह, मोर सिंह, वीर सिंह, दिनेश, गोकुल सिंह, अंकित और विजयपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें