फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसवीर सिंह बने वाणिज्य परिषद के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग की ओर से विभागीय परिषद का गठन किया गया। इसमें महाविद्यालय के सतत विकास के लिए शैक्षणिक गतिविधियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पोस्टर और वाद-विवाद प्रतियोगिता कराने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के प्रभारी डा. राजपाल सिंह रावत ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए छात्र-छात्राओं को क्लास में नियमित उपस्थित रहना होगा। डा. संजय कुमार ने छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम आयोजित करने की जानकारी दी। सोनिया गंभीर ने पोस्टर प्रतियोगिता की जानकारी दी। इस दौरान परिषद की कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें जसवीर सिंह अध्यक्ष, शिवानी भट्ट उपाध्यक्ष, तेजस तड़ियाल सचिव, शिवांग श्रीवास्तव सह सचिव और आंचल असवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर प्राचार्य डा. उमेश मैठाणी, डा. हिमांशु जोशी और नताशा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें