फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल पुरुष ने बिहारी लाल को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
जल पुरुष राजेंद्र सिंह और गांधीवादी विचारक रमेश चंद्र ने लोक जीवन विकास भारती बूढ़ाकेदार पहुंचकर स्वर्गीय सर्वोदय कार्यकर्ता रहे स्व. बिहारी लाल को श्रद्धांजलि दी। जल पुरुष राजेंद्र सिंह ने स्व. बिहारी लाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि बापू की नयी तालीम, छोटी पनबिजली, जैविक कृषि और पहाड़ की महिलाओं के कष्ट निवारण के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। कहा कि बिहारी लाल सेवाग्राम से गांधी विचार की शिक्षा लेकर जब उत्तराखंड में सन 1977 में लौटे तो उन्होंने कई संघर्ष किए। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय गुनसोला, रक्षासूत्र अभियान के सुरेश भाई, प्रधानाचार्य बीरेंद्र नेगी, संजय सिंह, पारस, अनंतानंद नगवान, बावन सिंह बिष्ट, सदानंद सेमवाल, किशोरी नगवान, सतीश रतूड़ी, महावीर श्रीवाल, अब्बल लाल, शूरवीर, सुमन, जय शंकर नगवान आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें