फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुणाचल में चंबा के आईटीबीपी जवान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अरुणाचल प्रदेश में ट्रेनिंग के दौरान तबीयत बिगड़ने पर ग्राम स्यूटा निवासी आईटीबीपी के जवान विजय सिंह पुंडीर (34) पुत्र मिजान सिंह का निधन हो गया। यह खबर मिलने के बाद परिजन गहरे सदमे में हैं। वर्ष 2009 में वह सेना में भर्ती हुए थे। छत्तीसगढ़ में तैनाती के बाद वह अरुणाचल प्रदेश में विशेष ट्रेनिंग के लिए गए थे। जवान के भाई प्रदीप ने बताया कि सोमवार रात को सूचना मिली कि विजय सिंह की तबियत बिगड़ने के बाद उसका निधन हो गया है। जवान की शादी 2013 में हुई थी। उनकी पांच साल की बेटी और चार महीने का एक बेटा है। उनका परिवार डेढ़ माह पहले ही छत्तीसगढ़ से अपने गांव स्यूटा आया था। जवान का पार्थिव शव बुधवार (आज) गांव पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें