फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: गोशाला का शेष कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश

Tue, 02 Dec 2025 07:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। डीएम नितिका खंडेलवाल ने गजा में नव निर्मित गोशाला का निरीक्षण किया। बताया गया कि गोशाला में करीब 70 गोवंश को रखा जा सकता है। नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान ने कहा कि गोशाला में अभी बाउंड्री वाल, पानी का कनेक्शन और गोबर कंपोस्ट यूनिट स्थापित करने का कार्य अवशेष रह गया है। उन्होंने इस कार्य को जल्द पूरा कराने के लिए वित्तीय सहयोग करने की मांग की। इस पर डीएम ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.डीके शर्मा को अवशेष कार्य का प्रस्ताव तैयार कर जल्द प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम ने गजा तहसील परिसर में पौध रोपण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें