जाखणीधार ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज रजाखेत में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 90 शिकायतें दर्ज हुईं। जबकि सौ लोगों का स्वास्थ्य, 40 का नेत्र परीक्षण, सात दिव्यांग प्रमाणपत्र, 15 बच्चों का बाल स्वास्थ्य परीक्षण से लेकर 10 से 16 आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण भी किया गया। प्रभारी डीएम मनीष, विधायक नेगी ने समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए।
शनिवार को इंटर कॉलेज रजाखेत में आयोजित शिविर का प्रतापनगर विधायक विक्रम नेगी, प्रभारी जिलाधिकारी मनीष कुमार और जाखणीधार की ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी ने दीप जलाकर स्व. इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुरू किया। चौंड के विद्या दत्त पेटवाल ने लंबगांव, रजाखेत और सुनहरी गाड में कौशल प्रशिक्षण केंद्र खोलने, टीजीएमओ से बस सेवाएं बहाल करने, रजाखेत से म्यूंडा तक सड़क ठीक करने, पीएचसी रजाखेत को सीएचसी में अपग्रेड करने की मांग की। बंगद्वारा के ध्यानचंद ने खोला-पथियाड़ा मार्ग निर्माण पर हुई भूमि का मुआवजा देने, प्रधान कुशाल ने जीर्णशीर्ण स्कूल भवन की मरम्मत, पुनर्वास संबंधी समस्या रखी।
भटवाड़ा की बिमला देवी, छुमा देवी ने बीपीएल कार्ड बनाने, कमांडर चालक एवं मालिक समिति के अध्यक्ष विक्रम गुनसोला ने रजाखेत स्थित पार्किंग को समिति को देने, कठूली के प्रधान अनुराग भूषण ने विद्यालय की मरम्मत, सुरक्षा मरम्मत, कंप्यूटर कक्ष को पूर्ण करवाने, बीपीएल कार्ड बनाने, गौरा कन्या धन योजना का लाभ दिलाने समेत ग्रामीणों ने भौनियाड़ा में रास्ता निर्माण, पाचरी में आगजनी से हुई संपत्ति की क्षतिपूर्ति, जीआइसी वीरेंद्रकोट में विज्ञान विषय खुलवाने, कठूली में सौ शिकायतें दर्ज हुई।
इस मौके पर एसडीएम प्रेम लाल, डीडीओ सुनील कुमार, कनिष्ठ प्रमुख अरविंद पंवार, जिला पंचायत सदस्य बलवंत रावत, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष परमवीर पंवार, सीएमओ डॉ. संजय जैन, डीपीआरओ एमएम खान, क्षेत्र पंचायत सदस्य बुद्धिराम जुयाल, मान सिंह रौतेला, खुशी लाल आदि मौजूद थे।