नई टिहरी में चुनाव कर्मियों को मतदान की जानकारी देते स्वीप से जुड़े कर्मी।
- फोटो : NEW TEHRI
थाना चंबा में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस कर्मियों को स्वीप (सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता) के तहत जागरूक किया गया। जिला सहायक समन्वयक स्वीप सुरेश रतूड़ी ने सोमवार को थाना और चौकियों में कार्यरत पुलिसकर्मियों को स्वीप की भूमिका की जानकारी दी। कहा कि चुनाव संपादित कराने में पुलिस की सबसे अहम भूमिका होती है। पुलिस कर्मियों को पोस्टल बैलेट के माध्यम से चुनाव में मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। थानाध्यक्ष पंकज देवरानी ने बताया कि पुलिसकर्मी थाना, चौक-चौराहा, पुलिस चौकियों में लोगों को आवश्यक मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं। स्कूलों और महाविद्यालयों में भी छात्र-छात्राओं को चुनाव के बारे में जानकारी दी जा रही है। कहा कि चुनाव से पूर्व स्वीप कार्यक्रम नियमित संचालित किया जाएगा।