लॉकडाउन के दौरान डाक विभाग के इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ने टिहरी मंडल में घर-घर जाकर एक करोड़ 80 लाख 87 हजार 718 लोगों को नकद भुगतान किया। यह भुगतान विभिन्न बैंकों के खाताधारकों को किया गया है, जो जिनके खाते आधार से लिंक थे। डाक अधीक्षक कंचन चौहान ने बताया कि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के माध्यम से किसी भी बैंक का भुगतान किया जा रहा है, लेकिन खाताधारक का आधार लिंक होना चाहिए।