फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए सभी तैयारियां करें पूरी : सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर ह्यूमन वैल्यूज की ओर से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को कोरोना से बचाव का सामान दिया गया। टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने डीएम और स्वास्थ्य विभाग को कोरोना बचाव सामग्री भेंट करते हुए कोरोना महामारी से निपटने के लिए बेहतर कार्य योजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। जिला सभागार में सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर बहुत घातक साबित हुई है। उन्होंने डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव को निर्देश दिए कि कोरोना की तीसरी संभावित लहर को देखते हुए सभी तैयारियां पूरी करें। संस्था की ओर से प्रशासन को 10-10 लीटर क्षमता के पांच ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 100-100 ऑक्सीमीटर व डिजिटल थर्मामीटर, 100 आइसोलेशन गाउन, 1000-1000 ग्लब्स व एन-95 मास्क, 200 पीपीई किट सौंपी। इस मौके पर सीडीओ नमामि बंसल, एसीएमओ डा. दीपा रूवाली, संस्था के स्वामी विजयानंद, स्वामी सत्य चेतन्य, वेदव्यास गुलाटी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें