नई टिहरी। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण ने नरेंद्रनगर तहसील क्षेत्र के तपोवन क्षेत्र में अवैध निर्माण कार्य पर कार्रवाई की है। डीएम व उपाध्यक्ष जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण नितिका खंडेलवाल ने बताया कि शासन के निर्देश पर अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि नरेंद्रनगर तहसील क्षेत्र के तपोवन में अवैध निर्माण की शिकायत पर दो निर्माण कार्य सील किए गए हैं। बताया गया कि वहां यदुवेंद्र चौधरी और नीरज गुप्ता द्वारा अवैध निर्माण कार्य किया जा रहा है, नोटिस जारी करने के बाद भी अवैध निर्माण कार्य नहीं रोकने पर उनके निर्माण को सील करने की कार्रवाई की गई है। टीम में सहायक अभियंता पंकज पाठक, कनिष्ठ अभियंता विपिन कोठारी, राहुल चमोली, सूरज जोशी आदि शामिल थे। संवाद