नई टिहरी। चंबा ब्लॉक के दिवाड़ा गांव की मीनल नेगी ने हाल में 66 वीं रैंक प्राप्त कर यूपीएससी की परीक्षा पास की है। आईएएस बनी मनील 5 अप्रैल को परीक्षा पास करने के बाद पहली बार अपने गांव दिवाडा (बागी) आ रही हैं। सामाजिक कार्यकर्ता व पूर्व उप प्रधान गिरवीर सिंह नेगी ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से मनील का सम्मान किया जाएगा। कहा कि उनके लिए गर्व की बात है, कि उनके गांव की बेटी ने देश और प्रदेश में टिहरी और उनके गांव का नाम रोशन किया है। संवाद