फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: बौराड़ी जिला अस्पताल में आज शुरू होगा एचपीवी टीकाकरण अभियान

Fri, 27 Feb 2026 06:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बौराड़ी जिला अस्पताल में आज शुरू होगा एचपीवी टीकाकरण अभियान
विज्ञापन

नई टिहरी। जिला चिकित्सालय बौराड़ी में आज 28 फरवरी को सुबह 11 बजे से एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। जानकारी देते हुए सीएमओ डाॅ. श्याम विजय ने बताया कि टीकाकरण अभियान का उद्देश्य 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस), सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा प्रदान करना है। सीएमओ ने कहा कि यह टीकाकरण किशोरियों के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। उन्होंने सभी अभिभावकों से कहा है, कि वह अपनी पात्र बालिकाओं को टीकाकरण के लिए जिला चिकित्सालय और अपने निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर अवश्य लेकर जाएं। सीएमओ ने बताया कि जिला अस्पताल के अलावा जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और कुछ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। इस आयु वर्ग में पहुंचने वाली सभी किशोरियों का टीकाकरण निरंतर चलता रहेगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें