फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: स्वास्थ्य निदेशालय की टीम ने किया टीकाकरण कार्यक्रम का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। स्वास्थ्य निदेशालय की टीम ने चमोली जिले में मिशन इंद्रधनुष के तहत चल रहे टीकाकरण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। साथ ही घर-घर जाकर टीकाकरण की जानकारी भी ली। जिले के भ्रमण पर पहुंचीं प्रभारी अधिकारी प्रतिरक्षण उत्तराखंड देहरादून डाॅ. अर्चना ओझा ने विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर टीकाकरण अभियान का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला चिकित्सालय गोपेश्वर, तपोवन, पीपलकोटी, जोशीमठ, गौचर, कर्णप्रयाग, आदिबद्री और गैरसैंण के वैक्सीन भंडारणों का निरीक्षण किया। साथ ही स्वास्थ्य उपकेंद्र बड़ागांव, तपोवन व पांडुकेश्वर में टीकाकरण का जायजा लिया। माणा, बामणी, गजकोठी आदि जगह पर घर-घर जाकर लाभार्थियों से मिलकर टीकाकरण गतिविधियों के बारे में जानकारी हासिल की। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी चमोली डाॅ. उमा रावत, पीपलकोटी में डाॅ. नेहा, जोशीमठ में डाॅ. गौतम भारद्वाज, गैरसैंण में डाॅ. अर्जुन रावत मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें