घनसाली में कोरोनाकाल में बेहतर कार्य करने वाले पंचायत प्रतिनिधियों और स्वास्थ्य कर्मियों को कि?
- फोटो : NEW TEHRI
नैलचामी के शिवपुरी में आयोजित कार्यक्रम में समाज सेवी दर्शन लाल आर्य की ओर से कोरोना संक्रमणकाल में बेहतर कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों, आशा, आंगनबाड़ी, ग्राम प्रहरियों और स्वास्थ्य कर्मियों (326 लोगों को) को कोरोना वॉरियर सम्मान से नवाजा गया। मुख्य अतिथि भागीरथी घाटी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष अब्बल सिंह बिष्ट ने कहा कि कोरोना काल में इन सभी कोरोना योद्धाओं ने अपनी जान की परवाह न करते हुए लोगों का जीवन बचाने का काम किया है। कार्यक्रम के आयोजक दर्शन लाल ने कहा कि लक्ष्य हासिल करने के लिए संकल्प होना चाहिए। इस मौके पर चमियाला नगर पंचायत अध्यक्ष ममता पंवार, राजेंद्र थपलियाल, मनवीर सिंह रावत, गोविंद बडोनी, अमरेंद्र तेजराम सेमवाल, बिष्ट, मीना नेगी, सुमित्रा देवी, जगदीश सेमवाल, भरत सिंह, महिपाल सिंह गुसाईं, प्रकाश चौधरी, देव नैथानी और राम बडोनी आदि उपस्थित रहे।