फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: शहीद गबर सिंह नेगी को श्रद्धांजलि दी

Fri, 15 May 2026 06:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

चंबा (टिहरी)। गबर सिंह नेगी स्मारक के सौंदर्यीकरण की दिशा में पहल शुरू हो गई है। लैंसडौन से पहुंचे द्वितीय गढ़वाल राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर बीके सिंह ने चंबा पहुंचकर शहीद गबर सिंह नेगी के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। स्मारक परिसर का निरीक्षण किया। कमांडिंग ऑफिसर सिंह ने बताया कि स्मारक के पीछे की दीवार पर शहीद गबर सिंह नेगी की शहादत से जुड़ी जानकारी दर्शाने वाली बड़ी टाइलें लगाई जाएंगी। इसके साथ ही विक्टोरिया क्रॉस का प्रतीक चिन्ह भी दीवार पर अंकित किया जाएगा। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने उनके साथ संवाद कर स्मारक से जुड़ी जानकारियां साझा कीं। मौके पर पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष संजय रावत, पूर्व अध्यक्ष इंद्र सिंह नेगी, आनंद सिंह नेगी, कृष्णा ममगाई, शूरवीर सिंह भंडारी, कमल सिंह नेगी, ग्राम प्रधान मंजूड़ रानी नेगी, यशपाल सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें