ज्ञानसू लग्यूं घुंडया बांधि रासों नरु बिजोला...
त्रिवेणी कौथिग की चाैथी सांस्कृतिक संध्या पर रही पंचतत्व बैंड की धूम
संवाद न्यूज एजेंसी नई टिहरी। नगर पालिका की पहल पर आयोजित त्रिवेणी कौथिग की चौथी सांस्कृतिक संध्या में उत्तरकाशी के पंचतत्व बैंड ने शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को देर रात तक झुमाया। बैंड ने गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की और दैणी होया, सिल्की बांद, जीतू बग्डवाल, खोली का गणेशा, जय बदरी–केदार, टिहरी डुबण लग्यू बेटा सहित गढ़वाली, जौनपुरी और जानसारी गीतों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।कार्यक्रम का शुभारंभ एसएसपी आयुष अग्रवाल, एएसपी जेआर जोशी और पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। एसएसपी अग्रवाल ने ऐसे आयोजनों को कलाकारों के लिए मंच और समाज के लिए मनोरंजन का माध्यम बताया तथा लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। एएसपी जोशी ने युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी। पालिका अध्यक्ष रावत ने बताया कि कौथिग में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ खेल प्रतियोगिता और मेला भी आयोजित किया गया है। बैंड प्रबंधक तरुण बिजल्वाण ने कहा कि पंचतत्व बैंड का उद्देश्य उत्तराखंड की लोक धुनों को आधुनिक संगीत के साथ नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। बैंड की प्रस्तुति पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं।कार्यक्रम में सीओ ओशिन जोशी, थानाध्यक्ष एश्वर्य पाल सिंह, ऋतु भूषण, मधु भट्ट, खेमराज रावत, सीमा नेगी, मानवेंद्र रावत, उर्मिला राणा, विनीत उनियाल, प्रीति पोखरियाल, विजय कठैत, नवीन सेमवाल, प्रवेश चौहान, शिव सिंह सजवाण, प्रीतम नेगी, अरविंद्र जोशी आदि मौजूद रहे।