फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार ने 28 बकरियां मार डाली

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील नैनबाग के रणोगी गांव में गुलदार ने 28 बकरियों को मार दिया, जबकि आधा दर्जन बकरियां घायल हैं। पीड़ित परिवार ने वन विभाग से मुआवजा देने की मांग की। नैनबाग के रणोगी निवासी महावीर सिंह की घर से करीब दो सौ मीटर दूर स्थित छानी में बकरियां रहती है, लेकिन दो अक्तूबर रात को गुलदार रोशनदार से छानी में घुसा और 28 बकरियों को मार दिया। पीड़ित ने बताया कि उन्हें चार लाख का नुकसान हुआ है। प्रभागीय वनाधिकारी कहकशा नसीम ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही कर्मियों को मौके पर भेजा गया था। गुलदार ने 28 बकरियों को निवाला बनाया है। पीड़ित व्यक्ति को तीन हजार रुपये प्रति बकरी मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें