फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था करे सरकार : किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर पर्वतीय क्षेत्र के कंटेनमेंट जोन में शामिल गांवों में पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था उपलब्ध कराने की मंाग की है। पत्र में उन्होंने कहा है कि कोरोना संक्रमणकाल में समाज के कमजोर और मध्यमवर्ग के लोगों की मदद के लिए कई संगठन कार्य कर रहे हैं, लेकिन पशुओं की हालत बहुत अधिक खराब है। उनके लिए सरकार की ओर से चारे और पानी की व्यवस्था की जानी चाहिए। कोरोना संक्रमण के कारण कई गांव कंटेनमेंट जोन में शामिल है। कंटेनमेंट जोन गांवों में घरेलू पशुओं के लिए जल्द से जल्द चारे की भी व्यवस्था प्रशासन के माध्यम से उपलब्ध कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें