फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतकालीन के बदले उपार्जित अवकाश का लाभ दे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ ने प्रदेश सरकार से इस सत्र में समाप्त किए गए शीतकालीन अवकाश के बदले शिक्षकों को उपार्जित अवकाश देने की मांग की है। एक विज्ञप्ति में संघ के जिलाध्यक्ष महादेव मैठाणी ने कहा कि शिक्षकों के लिए छात्र हित सर्वोपरी है। सरकार ने कोविड-19 के कारण इस बार शीतकालीन अवकाश समाप्त करने की घोषणा की है। अवकाश भी शिक्षकों का अधिकार है। इसलिए शिक्षकों को शीतकालीन अवकाश के बदले उन्हें उपार्जित अवकाश दिया जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षकों ने कोविड ड्यूटी के अलावा ऑनलाइन कक्षाएं भी पढ़ाई हैं। नवंबर माह से लगातार 10वीं और 12वीं की कक्षाएं चलाई जा रही हैं। उपार्जित अवकाश की मांग करने वालों में देवेंद्र श्रीकोटी, सुरेंद्र रावत, वीरेंद्र राणा, बिजेंद्र रतूड़ी, रमेश गौड़, गणेश बडोनी, जगदीश चमोली, मनोहर डबराल, श्रीनिवास उनियाल, सुरेश मंमगाईं, अवतार रावत, आराधना कुकरेती आदि शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें