फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने चार सड़कों के निर्माण को दी स्वीकृति

विज्ञापन
विज्ञापन
भिलंगना ब्लॉक के 6 गांवों के सड़क से जुड़ने की राह खुल गई है। सरकार ने क्षेत्र की चार सड़कों को स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन

घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह ने भिलंगना के गोदाधार-कटकेश्वर महादेव मंदिर तक पौने तीन किमी, कोठियाड़ा से चकचौड़-भुजनार-मयकोट होते हुए सुनारगांव पौने चार किमी, बूढ़ाकेदार-तोली मोटर मार्ग का विनयखाल रिंग रोड़ दो किमी, गर्दी से घुत्तू तक दो किमी सड़क को मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल करवाया था। उनके निर्माण के लिए सरकार ने धनराशि स्वीकृत कर दी है। लोनिवि के संयुक्त सचिव श्याम सिंह की ओर से 13 अगस्त को जारी शासनादेश में चारों मोटर मार्गों के निर्माण के लिए दो करोड़ 53 लाख 19 हजार रुपये की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जारी की है। लोनिवि घनसाली को सड़क निर्माण संबंधी औपचारिकताएं तत्काल पूरी करने के निर्देश दिए गए। स्वीकृत इन चार सड़कों से छह गांव के लोगों को सुविधा मिलेगी। विधायक शाह ने बताया कि क्षेत्र के लिए स्वीकृत यह चार सड़कें बहुत महत्वपूर्ण हैं। कोठियाड़ा से चकचौड़ मयकोट होते हुए सुनारगांव मोटर मार्ग चमियाला, घनसाली के लिए बाईपास का भी काम करेगा। लोनिवि को सड़क निर्माण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें