फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: पर्यटन को बढ़ावा देने को धनोल्टी बाजार को दें नया लुक

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। डीएम मयूर दीक्षित ने नैनबाग तहसील और धनोल्टी ईको हट्स का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। धनोल्टी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बाजार को एक नया लुक देने, दुकानों में एकरूपता के साइन बोर्ड लगाने और सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए एसडीएम को निर्देश दिए। कहा इको टूरिज्म के माध्यम से अधिक से अधिक लोगाें को स्वरोजगार से जोड़ा जा सकता है। यह तभी संभव है जब टूरिस्ट को सुविधाएं मिलेंगी और अधिक लोग धनोल्टी की सैर के लिए आएं। विंटर में साईकिलिंग हेतु एसओपी बना लें। कुछ साईकिल पर्यटन विभाग से उपलब्ध करा दी जाएगी। नैनबाग तहसील के स्थलीय निरीक्षण के दौरान डीएम ने नजारत संग्रह अनुभाग, रजिस्ट्रार कानूनगो कक्ष, भू अभिलेख कक्ष का निरीक्षण किया। इस मौके पर डीएफओ मसूरी देवी प्रसाद, एसडीएम धनोल्टी मंजू राजपूत, तहसीलदार साक्षी शर्मा, आरपी. ममंगाई उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें