जिला अस्पताल बौराड़ी में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने चार बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाया। बुधवार को जिला अस्पताल में चार माताओं ने बेटी को जन्म दिया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बेटियों का जन्मोत्सव मनाया गया। उन्हें उपहार स्वरूप वैष्णवी किट भेंट की गई। बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देेने और लिंगानुपात में हो रही गिरावट को रोकने के उद्देश्य से जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। वन स्टाप सेंटर की एडमिन रश्मि बिष्ट ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर जिला समन्वयक रजनी पॉलीवाल, लाभार्थी महिला आरती, संतोषी, पूनम, प्रियंका व पूजा आदि उपस्थित रही।