फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: गढ़वाल विवि के कुलपति ने बादशाहीथौल परिसर में निर्माण कार्यों का लिया जायजा

Thu, 11 Jun 2026 06:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के कुलपति प्रो. प्रकाश सिंह ने स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल का भ्रमण कर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने विज्ञान भवन, विज्ञान प्रयोगशालाओं और विभिन्न विभागों के लिए निर्माणाधीन कक्षों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान कुलपति ने निर्माण एजेंसी और परिसर निदेशक प्रो. एए बौड़ाई को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता युक्त निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिसर में भविष्य में बीपीएड सहित अन्य नए पाठ्यक्रम शुरू करने की योजना है, उसके लिए सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर लें। इस बावत स्कूल ऑफ एजुकेशन की अधिष्ठाता प्रो. सुनीता गोदियाल को भी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। परिसर निदेशक प्रो. बौड़ाई ने कुलपति को परिसर में संचालित निर्माण कार्यों, शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों और विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। कुलपति के साथ विवि के भर्ती प्रकोष्ठ (रिक्रूटमेंट सेल) के समन्वयक प्रो. मोहन सिंह पंवार ने भी परिसर में शिक्षकों एवं कर्मचारियों की कमी को दूर करने के लिए विवि स्तर पर भर्ती प्रक्रिया संचालित करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रो. आरसी रमोला, प्रो. जीडीएस नेगी, प्रो. शंकर लाल, डॉ. सुमन लता, छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष राणा, यशवंत रावत, राकेश रमोला और उत्तम तोमर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें