नई टिहरी के लामरीधार में खेल महाकुंभ के दूसरे दिन की विजेता टीम।
- फोटो : NEW TEHRI
जाखणीधार ब्लॉक के लामरीधार स्टेडियम में आयोजित खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। इस दौरान हुई कबड्डी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में गेंवली, नंदगांव, भरेटीधार, बालिका में कुमारधार, भरेटीधार और नंदगांव क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। वॉलीबाल बालक वर्ग में कुमारधार प्रथम, नंदगांव द्वितीय, जलवालगांव तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में ढुंग विजेता और धारकोट उप विजेता रहा। प्रतियोगिता का फाइनल रविवार को खेला जाएगा। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संजय लिंगवाल, प्रधानाचार्य विजय श्रीवाण, विक्रम उनाल, दिनेश रावत, आनंद सिंह चौहान, विपिन रघुवंशी, सुदामा डंगवाल और वीरेंद्र नेगी आदि मौजूद थे। संवाद