फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: प्रतिबंधित काजल की लकड़ी के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

Sat, 02 Mar 2024 05:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगी से लकड़ी के 101 गुटके लेकर सहारनपुर बेचने जा रहे थे तस्कर
विज्ञापन

नरेंद्रनगर (टिहरी)। पुलिस ने प्रतिबंधित काजल की लकड़ी के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। करीब 10 लाख रुपये की लकड़ी के साथ आरोपियों को वन विभाग के सुपुर्द किया गया है। वन विभाग ने वाहन को सीज कर आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू की है।
गंगी से काजल की लकड़ी सहारनपुर बेचने जा रहे तस्कर यहां जाजल के पास पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने जरूरी कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें वन विभाग के हवाले किया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अस्मिता ममगाईं ने बताया कि रोज की तरह एक मार्च को भी
विज्ञापन

थानाध्यक्ष गोपालदत्त भट्ट और उप निरीक्षक नवल किशोर गुप्ता पुलिस टीम के साथ जाजल पुलिस बैरियर के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान सुबह करीब 9:30 बजे चंबा की ओर से ऋषिकेश की तरफ जा रहे वाहन को रोका। उसमें बड़ी मात्रा में लकड़ी के गुटके भरे हुए थे। पूछने पर वह स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए।
मामला संदिग्ध लगने पर चालक सहित चारों लोगों से सख्ती से पूछताछ की गई, तो उन्होंने बताया कि यह लकड़ी काजल के गुटके हैं। इन लकड़ियों को वे गंगी से लाकर सहारनपुर बेचने जा रहे हैं। प्रतिबंधित लकड़ी की गिनती की गई तो उसमें 101 गुटके बरामद किए गए। जिसकी बाजार कीमत करीब 10 लाख आंकी गई है।
सीओ ने बताया कि मामला वन विभाग का होने के कारण पुलिस ने अपनी औपचारिकता पूरी कर आरोपी कृष्ण (29) निवासी ग्राम गंगी थाना घनसाली जिला टिहरी गढ़वाल, दिल बहादुर (26) निवासी ग्राम गोठी जिला हुंगला नेपाल, राजेंद्र बहादुर (28) निवासी ग्राम सुबोकालिया जिला कालीकोट नेपाल और लंकराज शाही (27) निवासी ग्राम सुबोकालिया जिला कालीकोट नेपाल को माल और वाहन सहित वन विभाग के सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन



नरेंद्रनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान प्रतिबंधित काजल की लकड़ी के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने माल सहित चारों आरोपी वन विभाग के सुपुर्द किए गए हैं। वाहन को सीज कर आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
- अमित कंवर, डीएफओ, नरेंद्रनगर वन प्रभाग।
जारी-विजय गुसाईं।
जारी-विजय गुसाईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें