फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की आर्थिकी मजबूत करने में सहायक होगा फूड कार्ट: सीडीओ

Wed, 20 May 2026 06:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। ग्रामोत्थान परियोजना की पहल पर नंदगांव में संगम स्वायत्त सहकारिता फूड कार्ट का शुभारंभ किया गया। सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने फूड कार्ट का उद्घाटन कर महिलाओं की ओर से संचालित इस सामुदायिक उद्यम की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के साथ उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने में सहायक साबित होगी। समूह आधारित आजीविका गतिविधियों से महिलाओं की आय बढ़ने के साथ स्थानीय उत्पादों और सेवाओं को भी प्रोत्साहन मिलता है। उन्होंने महिलाओं को गुणवत्ता, स्वच्छता और ग्राहकों के विश्वास को प्राथमिकता देते हुए उद्यम संचालन करने की सलाह दी। खंड विकास अधिकारी रोशन लाल ने महिलाओं को उद्यम संचालन, विपणन और आयवृद्धि के विभिन्न पहलुओं की जानकारी देते हुए इसे व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर दिग्विजय सिंह, कमली देवी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें