नई टिहरी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ-2023 के सफल संचालन हेतु जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला मुख्यालय से विकास खण्डों के लिए प्रचार-प्रसार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
डीएम ने कहा कि आधिकारिक प्रचार-प्रसार कर किसानों के मंडुवा, धान, चौलाई, झंगोरा समेत अन्य फसल और फलों का बीमा कराएं। मुख्य कृषि अधिकारी अभिलाषा भट्ट ने कहा कि जिन किसानों ने फसल ऋण नहीं लिया या बीमा नहीं कराया है, वह नजदीकी जन सुविधा केंद्र में जाकर उगाई जाने वाली फसल का बीमा कराएं। संवाद