फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या के आरोप में पति सहित पांच लोग गिरफ्तार

सार

थौलधार ब्लॉक के जामणी गांव निवासी महिला सरस्वती देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने महिला के पति सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।बताया कि पांच आरोपियों को न्यायालय मेें पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थौलधार ब्लॉक के जामणी गांव निवासी महिला सरस्वती देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने महिला के पति सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पांच अगस्त से गायब चल रही जामणी गांव निवासी गबर सिंह की पत्नी सरस्वती देवी (27) का कंकाल 24 सितंबर को गांव के जंगल में झाड़ियों के बीच से बरामद हुआ था। मृतका तीन-चार माह की गर्भवती भी थी। सिंजल गांव निवासी मृतका के पिता विजयपाल सिंह ने बेटी की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी थी। बताया कि शादी के बाद से ही दामाद, सास, ससुर, जेठ, जेठानी और ननद का पति उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। थत्यूड़ थानाध्यक्ष मनीष नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
रविवार शाम को ही पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और हत्या के आरोप में मृतका के पति गबर सिंह, ससुर चंदन सिंह, सास पिंगली देवी, जेठ गुलाब सिंह और विंदाल कोटी निवासी ननद के पति मयचंद सिंह को उनके घर से गिरफ्तार किया है जबकि एक अन्य आरोपी मृतका की जेठानी घर नहीं मिली। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। बताया कि पांच आरोपियों को न्यायालय मेें पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें