फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: खुले में कूड़ा डालने वालों से वसूला अर्थदंड

Fri, 24 Apr 2026 07:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। नगर पंचायत चमियाला की टीम ने खुले में कूड़ा डालने वाले दुकानदारों और लोगों के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई कर 2500 रुपये का अर्थदंड वसूला है। नगर पंचायत चमियाला के अधिशासी अधिकारी मानवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि गत कई दिनों से लोग खुले में कूड़ा फेंक रहे थे। गत रात्रि को टीम ने छापेमारी कर खुले में कूड़ा फेंकने वाले दुकानदारों और लोगों को पकड़ कर उनसे अर्थदंड वसूलने की कार्रवाई की। साथ ही ऐसे लोगों को सख्त चेतावनी दी, कि भविष्य में खुले में कूड़ा फेंकते हुए पाए जाने पर 5 हजार का अर्थदंड वसूले के साथ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने लोगों से कूड़ा वाहन में ही कूड़ा डालने की अपील की। इस मौके पर अरविंद खत्री, सुरेंद्र रावत, पूर्ण सिंह, मनोज सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें