लंबगांव(टिहरी)। अंतरराष्ट्रीय मिलेट मिशन कार्यक्रम के तहत कृषि विभाग की ओर से गरवाण गांव न्याय पंचायत के ओनालगांव मे कृषि गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में ब्लॉक प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से मिलेट योजना के तहत किसानों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि किसान अपनी परंपरागत फसलों के साथ ही मोटे अनाज की खेती कर अच्छा आर्थिक लाभ अर्जित कर सकते हैं। न्याय पंचायत प्रभारी अर्जुन रमोला ने किसानों को मिलेट योजना का लाभ उठाने के लिए मोटा अनाज के तहत मंडवा और झंगोरा आदि फसलों का उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया। इस मौके पर प्रधान नत्थी सिंह राणा, अर्जुन सिंह रमोला, अखिलेश सैनी, शंकर रतूड़ी, राम सिंह बिष्ट, सरोप सिंह नेगी, रामभरोसे राणा, प्यार सिंह, डबली देवी, बिजला देवी, संगीता देवी और सरस्वती देवी आदि मौजूद थे। संवाद